1. हाल ही में किस देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है?
Ans. ऑस्ट्रिया में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है| ऑस्ट्रिया में महिलाएं बुर्का या पर्दा नही कर सकती है, ऐसे करनी वाली महिलाओं पर 150 यूरो का जुर्माना लगाया जायेगा| ऑस्ट्रिया में कही भी कुरान के पर्चे बाँटना तथा कुरान की आयते लिखी पर्ची किसी को वितरित करना गैरक़ानूनी है|
2. हाल ही में किस देश में पहला महिला टीवी चैनल शुरू किया गया है?
Ans. पहला महिला टीवी चैनल अफगानिस्तान में शुरू किया गया है| यह अफ़ग़ानिस्तान का पहला महिला टीवी चैनल है| इस चैनल में प्रेजेंटर से लेकर प्रोड्यूसर तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही है। चैनल का नाम “वूमन्स टीवी” रखा गया है। इस चैनल पर देश में रोजाना होनी वाली हिंसक घटनाओं के पीछे के फैक्ट्स और हाईलाइट्स को दिखाया जायेगा। इसके अलावा इस पर हेल्थ और म्यूजिक प्रोग्राम भी दिखाए जायेंगे।
3. रॉनी अब्राहम कौन है?
Ans. रॉनी अब्राहम फ्रेंच विद्वान हैं। रॉनी फ्रांस के कानून मंत्रालय के निदेशालय के प्रमुख के तौर पर कार्य कर चुके है। रॉनी मानवाधिकार संबंधी मामले देखते हैं और स्लोवाक बोलिविया जैसे कई देशों के इस तरह के मामलों में वे न्याय कर चुके हैं। वर्तमान में रॉनी अब्राहम अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत है । रॉनी अब्राहम पाकिस्तान में कैद भारतीय कुलभूषण जाधव का मामला देख रहे हैं, हाल ही में इन्होने कुलभूषण जाधव की फांसी को रोकने का फैसला सुनाया है|
4. मैनचेस्टर एरिना क्या है?
Ans. मैनचेस्टर एरिना इंग्लैंड का सबसे बड़ा सभागार है| इस ब्रिटिश एरिना भी कहा जाता है| इसमें एक साथ 21 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है| यह विश्व के सबसे व्यस्त सभागारों में से एक है| यह बॉक्सिंग और डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलिंग मुकाबलों के लिए प्रसिद्ध है| हाल ही में इस पर एक आतंकी हमला किया गया है, जिसमें 19 लोगों की मौत तथा 50 से अधिक लोग घायल हो गये है|
5. हाल ही में इंटेल साइंस पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
Ans. इंटेल साइंस पुरस्कार जमशेदपुर के प्रशांत रंगानाथन को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार एनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग कैटेगरी में जैविक खेती के प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है|
6. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नाडीज को अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| जैकलिन को यह पुरस्कार भारत और विश्व भर में उनके मानवतावादी कार्यों की वजह से दिया गया है|
7. एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का संबंध किस खेल से है?
Ans. एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का संबंध टेनिस है| हाल ही में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है| इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हारकर यह ख़िताब जीता है| ज्वेरेव का यह पहला मास्टर्स ख़िताब है| ज्वेरेव 12 बार ग्रैंडस्लेम चैंपियन रह चुके है|
8. फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना कब की गई थी?
Ans. फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की स्थापना 21 मई 1904 में की गई थी| फीफा वर्ल्ड कप दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रतियोगिता है| फीफा के कुल 211 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 18 और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति से तीन ज्यादा हैं। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है|
9. विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
Ans. विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है| हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) ने “ध्रुवीय पूर्वानुमान का वर्ष” लांच किया है| इसको लांच करने का उद्देश्य आकर्टिक और अंटार्कटिक में मौसम, जलवायु और बर्फ की स्थिति की भविष्यवाणीयों के स्तर को सुधारना है|
10. राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है| डेंगू एडिस एजेप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है| यह दो रूपों में होता है, पहला रूप क्लासिकल डेंगू बुखार जिसे ब्रेकबोन बुखार के रूप में भी जाना जाता है| दूसरा रूप डेंगू हेमेजेजिक फीवर है जो कि दर्दनाक ही नही बल्कि घातक भी है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संक्रमण काल को समाप्त होने तक जागरूकता तथा निवारक दवाइयों को जारी रख कर डेंगू को नियंत्रित करना है|
11. विश्व का पहला सोलर एनर्जी वाला रिफ्यूजी कैंप कहाँ पर बनाया गया है?
Ans. विश्व का पहला सोलर एनर्जी वाला रिफ्यूजी कैंप जॉर्डन में बनाया गया है| यह यूनाइटेड नेशंस हाईकमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (यूएनएचसीआर) द्वारा बनाया गया है| इस कैम्प में 20 हजार रिफ्यूजी रहते है। इसे लगाने के लिए 50 रिफ्यूजी को ट्रेनिंग भी दी गई है। इस सोलर प्लांट को जॉर्डन की नेशनल ग्रिड से जोड़ा गया है। इससे पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मुफ्त में दी जाएगी।
12. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पतला होलोग्राम बनाया है?
Ans. मेलबर्न के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पतला होलोग्राम बनाया है| इसे 3डी चश्मे की बिना भी देखा जा सकता है| यह होलोग्राम मानव बाल के मुकाबले 1,000 तक पतला है| इस होलोग्राम को मोबाइल उपकरणों में एकीकृत किया जा सकता है|
13. चंद्रास्वामी कौन थे?
Ans. चंद्रास्वामी चर्चित तांत्रिक तथा आध्यात्मिक नेता थे| चंद्रास्वामी हैदराबाद युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर कार्य कर चुके है| इन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंहा राव का भरोसेमंद सहयोगी और सलाहकार माना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
14. रोजर मूर कौन थे?
Ans. रोजर मूर हॉलीवुड की फिल्म जेम्स बॉन्ड फिल्मों में अभिनय किया था| मूर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे कलाकार थे| मूर यूनिसेफ के गुडविल एम्बेसडर रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
15. अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर क्या है?
Ans. अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर तोपें है| हाल ही में अमेरिका से हुए रक्षा समझौते के तहत दो M-777 तोपें भारत लाई गई है| इन तोपों का निर्माण अमेरिकी कंपनी बीएई सिस्टम्स ने किया है| हॉवित्जर तोपें 30 किलोमीटर तक सटीक निशाना मार सकती है| इन तोपों का वजन सिर्फ 42,00 किलोग्राम है, जबकि सेना जिन बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल कर रही है, उनका वजन 13,100 किलोग्राम है| मारक क्षमता के लिहाज से हॉवित्जर को दुनिया की सबसे कारगर तोपों में गिना जाता है|
16. “स्वच्छ भारत एप” क्या है?
Ans. “स्वच्छ भारत एप” लोगों को स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है| इस एप से भारत के सभी पुरातात्विक सर्वेक्षण के सभी स्मारकों को जोड़ा गया है| इस एप से राष्ट्रीय संग्रहालय की 30 गैलरियों को भी जोड़ा गया है|
17. अंतर्राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील फोरम क्या है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील फोरम एक गैर-लाभकारी शोध और विकास संगठन है| इसका गठन 1996 में किया गया था| हाल ही में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक देश बन गया है| वर्तमान में चीन विश्व का सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक देश है|
18. ‘स्टार्ट-अप इंडिया शिखर सम्मेलन’ कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
Ans. ‘स्टार्ट-अप इंडिया शिखर सम्मेलन’ आबूधावी में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन को आयोजित करने का उद्देश्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात दोनों के बीच सहयोग, विनिमय विचारों, शिक्षाविदों, निवेशकों और उद्योगों के बीच संवाद स्थापित करना तथा शुरुआती पारिस्थितिक तंत्र प्रदान करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है|
19. बादशाही मस्जिद कहाँ पर स्थित है?
Ans. बादशाही मस्जिद पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है| इस मस्जिद का निर्माण मुग़ल सम्राट औरंगजेब ने 1673 ई. में करवाया था| यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है| इस मस्जिद में एक साथ 55000 हजार लोग नमाज अदा कर सकते है| इस का डिज़ाइन दिल्ली की जामा मस्जिद से मिलता-जुलता है, जिसे औरंगजेब ने 1648 ई. में बनवाया था|
20. हर्नडन मेमोरियल स्मारक कहाँ पर स्थित है?
Ans. हर्नडन मेमोरियल स्मारक अमेरिका के एनापोलिस शहर में स्थित है| 21 फुट ऊँचा यह स्मारक कैप्टन विलियम लुइस हर्नडन की याद में बनाया गया था| इन्होनें अपने शिप के तूफान में फंसने के बाद खुद की बजाय बाकी यात्रियों को बचाया था, लेकिन खुद के तूफान में फंसने की वजह से मौत हो गई थी|

No comments:
Post a Comment