Search Here

Sunday, May 7, 2017

हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5-6 मई 2017




1. हाल ही में भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Ans. भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के अध्यक्ष के रूप में ब्रज बिहारी कुमार को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में ब्रज बिहारी कुमार आस्था भारती नामक संस्था द्वारा संचालित दो पत्रिाकाओं के संपादक के रूप में काम कर रहे हैं और इस संस्था के संस्थापक सदस्य भी हैं। 

2. हाल ही में मोबाइल टॉवर से निकलने वाली विकिरण का पता लगाने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा कौनसा पोर्टल तैयार किया गया है?
Ans. मोबाइल टॉवर से निकलने वाली विकिरण का पता लगाने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा तरंग संचार नामक पोर्टल तैयार किया गया है| इस पोर्टल से ग्राहकों को एक माउस के क्लिक पर किसी भी क्षेत्र में कार्यरत सभी टॉवरों के जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि किस टॉवर से निकलने वाली तरंगे सरकार द्वारा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं है| 

3. ईसराइल में स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. ईसराइल में स्वतन्त्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| प्रतिवर्ष यह दिवस हिब्रू कैलेंडर के मुताबिक मनाया जाता है| वैसे ईसराइल को 14 मई 1948 को स्वतंत्र देश घोषित किया गया था| 

4. एन बैंक्राफ कौन थी?
Ans. एन बैंक्राफ उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला थी| एन बैंक्राफ ने इसके लिए 56 दिन की यात्रा की थी| एन बैंक्राफ स्किंग करते हुए ग्रीनलैंड का चक्कर लगाने वाली पहली महिला थी| 

5. डल झील कहाँ पर स्थित है?
Ans. डल झील जम्मू-कश्मीर में स्थित है| यह झील जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है| इस झील को “कश्मीर के मुकुट में गहना” या “श्रीनगर ज्वेल” के नाम से जाना जाता है| 

6. अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है| 1889 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय महासभा की द्वितीय बैठक में फ्रेंच क्रांति को याद करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाए| इसका उद्देश्य मजदूरों को मुख्य धारा में बनाए रखना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति समाज में जागरुक करना है| 

7. ईसराइल में मेमोरियल डे कब मनाया जाता है?
Ans. ईसराइल में मेमोरियल डे प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है| यह दिन 1963 में एक कानून बनाकर अधिकारिक रूप से ईसराइल में युद्ध में मारे गए सैनिकों तथा आतंकवाद पीड़ितों की याद में यह दिन मनाया जाता है| 

8. हाल ही में बन उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
Ans. हांगकांग के चियुंग चाऊ आइलैंड में बन उत्सव मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के चौथे महीने के आठवें दिन को मनाया जाता है| 18वीं सदी में इस आइलैंड पर प्लेग फैल गया था और मछुआरों के समुद्र के देवता पाक ताई की तस्वीरें यहां रखने के बाद ही यह बीमारी यहां से दूर हुई थी। तब से समुद्र के देवता पाक ताई की याद में यह उत्सव मनाया जाता है| 

9. सौम्यजीत का संबंध किस खेल से है?
Ans. सौम्यजीत का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में डबल्स फाइनल में सौम्यजीत ने अमलराज के साथ बुल्गारिया के फिलिप फ्लोरिट्ज और रोमानिया के हुनोर जोक्स को 13-11, 10-12, 14-12, 11-9 से हराकर डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीते है| ऐसा पहली बार है, जब देश ने आईटीटीएफ चैलेंज या आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर के दौरान डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीते है| 

10. हाल ही में बार्सिलोना ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
Ans. बार्सिलोना ओपन का ख़िताब स्पेन के टेनिस स्तर रफेल नडाल ने जीता है| बार्सिलोना ओपन के फाइनल मुकाबले में नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थियाम को 6-4, 6-1 से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है| नडाल ने पिछले सप्ताह मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब 10वीं बार अपने नाम किया था। नडाल ओपन एरा के पहले खिलाड़ी हैं, जिसने दूसरी बार कोई टूर्नामेंट 10 बार जीता है।

11. हाल ही में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans. लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खडगे को नियुक्त किया गया है| मल्लिकार्जुन खडगे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ है| वर्तमान में मल्लिकार्जुन खडगे लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता है| 

12. हाल ही में किस राज्य द्वारा वित्तीय वर्ष जनवरी से दिसम्बर स्थानांतरित किया गया है?
Ans. मध्यप्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष जनवरी से दिसम्बर स्थानांतरित किया गया है| मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है| क्योकि भारत में 1867 में अप्रैल-मार्च को वित्तीय वर्ष अपनाया गया था| अब मध्यप्रदेश में अगला वित्तीय वर्ष का बजट सत्र दिसम्बर 2017 से या फिर जनवरी 2018 में पेश किया जायेगा| 

13. विश्व का सबसे ऊँचा पुल कहाँ पर बनाया जा रहा है?
Ans. विश्व का सबसे ऊँचा पुल चिनाब नदी पर बनाया जायेगा| चिनाब नदी पर बनाए जाने वाले रेल पुल की ऊंचाई एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा होंगी| इस पुल के निर्माण के बाद बारामूला से जम्मू का रास्ता साढ़े घंटे में तय किया जा सकेगा, जबकि बारामूला से जम्मू की दूरी तय करने के लिए सड़क मार्ग से 13 घंटे लगते है|

14. हाल ही में पहली बार किस क्रूज पर रेसिंग ट्रैक बनाया गया है?
Ans. जर्मनी के पेपनबर्ग स्थित मेयर वेफ्ट शिपयार्ड में 3,840 यात्रियों की क्षमता वाले नॉर्वेजियन क्रूज लाइन सुपर लग्ज़री जहाज में रेसिंग ट्रैक बनाया गया है| यह पहला रेसिंग ट्रैक है, जो क्रूज पर बनाया गया है| यह ट्रैक 333 मीटर लंबा है| इस ट्रैक पर एक साथ 10 ड्राइवर थ्रिल ड्राइव कर सकते है| इसमें एक ओपन शॉपिंग सेंटर भी खोला गया है, जिसमे ड्यूटी फ्री सामान ख़रीदा जा सकता है|

15. लोक लेखा समिति क्या है?
Ans. लोक लेखा समिति भारतीय संसद के चुने हुए सदस्यों वाली समिति है, जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परिक्षण करती है| लोक लेखा समिति भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक द्वारा दिये गए लेखा परिक्षण संबंधी प्रतिवेदनों की जांच करती है| यह समिति संसद द्वारा निर्मित है|

16. हाल ही में ‘ट्रांसफॉरमेटिव चीफ मिनिस्टर पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
Ans. ‘ट्रांसफॉरमेटिव चीफ मिनिस्टर पुरस्कार’ से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सम्मानित किया गया है| नायडू को यह पुरस्कार राज्य स्तर पर अमेरिका और भारत की साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है|

17. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
Ans. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से कसिनाधुनी विश्वनाथ को सम्मानित किया गया है| कसिनाधुनी विश्वनाथ को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| कसिनाधुनी विश्वनाथ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 48वें व्यक्ति है| कसिनाधुनी विश्वनाथको पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

18. ब्रह्मोस ब्लॉक-3 क्या है?
Ans. ब्रह्मोस ब्लॉक-3 रूस और भारत की एक संयुक्त परियोजना है, जो रूस के पी-800 ओनिक्स मिसाइल पर आधारित है| हाल ही में जमीन पर मार करने वाली इस ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का अडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सफल परिक्षण किया गया है|

19. विश्व टूना दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. विश्व टूना दिवस प्रतिवर्ष 2 मई को मनाया जाता है| यह दिवस पकडे जाने और खाए जाने वाली विश्व की सबसे लोकप्रिय मच्छलियों को बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह खारे पानी की मछली है, जो की मैकेरल परिवार के एक उप-समूह जनजाति थ्युननिनी के अंतगर्त आती है| 

20. ब्रिटेन के शिप शेफील्ड को कब डुबोया गया था?
Ans. ब्रिटेन के शिप शेफील्ड को 3 मई 1982 को अर्जेंटीना ने मिसाइल से हमला कर डुबो दिया था| अर्जेंटीना द्वारा किये गए इस हमले में 20 लोग मारे गए थे, तथा 24 घायल हो गए थे| इस हमले के समय जहाज में 268 लोग मौजूद थे| इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच जमीनी लड़ाई हुई थी, जिसमे अर्जेंटीना को ब्रिटेन के सामने घुटने टेकने पड़े थे|

No comments:

Post a Comment